Dark Mode
प्रधान गुर्जर करेगा क्रोशिया में भारतीय जूड़ो टीम का प्रतिनिधित्व

प्रधान गुर्जर करेगा क्रोशिया में भारतीय जूड़ो टीम का प्रतिनिधित्व

टोंक। टोंक जिले के एक छोटे से गांव सोडा के निवासी जूड़ो खिलाड़ी प्रधान गुर्जर क्रोशिपया में 17 से 20 अगस्त तक आयोजित होने वाली ओलम्पिक क्वालीफाई जूड़ो प्रतियोगिता में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करेगें। जूड़ो संघ  के सचिव राधेश्याम नावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान गुर्जर 90 केजी भार र्व में ओलम्पिक ग्राउंड ग्रेड  फिैक्स प्रतियोतिा में भारत का प्रतिनिधित्व करेगें। उन्होने बताया कि भारतीय जूड़ो टीम 16 अगस्त को दिल्ली से क्रोशिया के लिए रवाना हुई।  टोंक जिले के जूड़ो संघ अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, हरिराम चौधरी,  राजू यादव, सत्यनारायण यादव, प्रहलाद गुर्जर, बनस्थली जूड़ो प्रशिक्षक प्रदीप शर्मा, घनश्याम शर्मा, हरिनारायण सैनी, रूप नारायण चौधरी, नीम सिंह गुर्जर, रामकिशोर बैरवा, सीमा धाबाई, आरडी शर्मा, महिंद्र राजावत, महावीर यादव, बलबीर चौधरी, मिथुन माधिवाल, शैतान सिंह, शिवजी लाल मीणा, अशोक मीणा आदि सभी जूड़ो पदाधिकारियों ने प्रधान गुर्जर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!