 
                        
        जयपुर में पीड़िता और उसकी बेटी से मिले प्रधान
नवलगढ़. क्षेत्र के भगेरा प्रकरण में पीड़िता द्रोपती देवी तथा उनकी बेटी प्रियंका से एसएमएस अस्पताल जयपुर में मुलाकात की और चिकित्सकों से दोनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि अभी भी प्रियंका की हालत में कोई ज्यादा सुधार नहीं है। वेंटिलेटर पर प्रियंका का ईलाज चल रहा है। सुंडा ने दोनों के ईलाज में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतने की बात कही। साथ ही द्रोपती को आश्वस्त किया कि इस न्याय की लड़ाई में वे और उनकी पूरी टीम उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर सुंडा के साथ देशराज-गिरीराज शर्मा, निवाई सरपंच प्रतिनिधि श्रवण कुमार, चिड़ावा उप प्रधान विपिन नूनियां, राजेश गोदारा सूरजगढ़, महेंद्र सांईं, सज्जन धाबाई, धर्मवीर निवाई, सुभाष, जाखल से कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अजय मूंड आदि मौजूद थे।
 
                                                                        
                                                                    