नवलगढ़ . नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुण्डा द्वारा महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग कैंपों में खिरोड और मोहनवाडी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया कैंपों में पहुंच कर आमजन से मिले और उनकी समस्याओं की सुध ली कैंपों में सुंडा ने सरकार की दस महत्वपूर्ण योजनाओं को विस्तार से बताया और कहा कि इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का हम सब का लक्ष्य है जिन पंचायतों की जनसंख्या ज्यादा है दो दिनों में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए है तो उन पंचायतों में दोबारा कैंप लगाए जाएंगे और खिरोड़ जैसी पंचायतों में चार-पांच दिन का स्थाई कैंप लगाया जाएगा इसके लिए कलेक्टर महोदय से मिलकर जल्दी ही निर्णय लिया जाएगा मौजूद लाभार्थियों को प्रधान सुण्डा के द्वारा कार्ड वितरण किए गये इस अवसर पर मोहननवाडी सरपंच प्रतिनिधि मदन सिंह खिरोड सरपंच महावीर प्रसाद भामू लोहागर्ल सरपंच जगमोहन सिंह तहसीलदार ज्वाला प्रसाद साहय मीणा ऐसीऐम दमयंती कंवर बीसीएमओ डॉ गोपी जाखड़ अतिरिक्त विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह अतिरिक्त विकास अधिकारी शिशराम मीणा सहायक विकास अधिकारी बंशीधर कालेर सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद प्रगतिप्रसार अधिकारी राधाकृष्ण सुण्डा सांख्यिकी विभाग से स्योपाल सिंह आदि मौजूद रहे