Dark Mode
जाट महाकुंभ में शामिल हुए प्रधान सुंडा

जाट महाकुंभ में शामिल हुए प्रधान सुंडा

नवलगढ़. जयपुर में आयोजित जाट महाकुंभ में क्षेत्र से भी सैंकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इसी क्रम में प्रधान दिनेश सुंडा की अगुवाई में जाट समाज के लोग जयपुर पहुंचे और जाट महाकुंभ में शामिल हुए। जाट महासभा के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने बताया कि नवलगढ़ समेत पूरे झुंझुनूं जिले के समाजजनों ने राजाराम मील को आश्वस्त किया है कि समाजहित की हर लड़ाई में युवा से लेकर बुजूर्ग तक और महिलाएं उनके साथ खड़ी है। सुंडा ने बताया कि झुंझुनूं जिले से हजारों की संख्या में समाज के लोग इस महाकुंभ पर अपने अपने स्तर पर पहुंचकर शामिल हुए है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!