हर्ष महादेव मंदिर में किया प्रदोष पूजा एवम् रुद्राभिषेक
सीकर। सावन में हर्षनाथ ग्रुप के सभी सदस्यों ने हर्ष पर्वत पर पैदल चढ़ाई करके बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक पूरी विधि विधान के साथ किया। आचार्य रामजी ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक दूध, दही, शहद, शर्करा, घी, पंचामृत, गंगाजल, फलों के रस इत्यादि से विधि विधान से करवाया। ग्रुप के सदस्य डॉ मुकेश शर्मा ने बताया सावन के पहले प्रदोष पर हर्ष पर बहुत ही मनोहर दृश्य देखने को मिला । सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओ का सुबह से ही ताता लगा हुआ देखने को मिला आए हुआ सभी भक्तो ने भोलेनाथ को रिझाने के लिए एक - एक बिल्व पत्र, आक पुष्प, दुर्वा दल, गुलाब पुष्प अर्पित किया। एक तरफ मंत्रो उच्चारण से भोलेनाथ की पूजा की जा रही थी वही ग्रुप के सदस्यों के माध्यम से भजनामृत बह रहा था । प्रकृति का बहुत ही सुंदर दृश्य देखने को मिला।
रुद्राभिषेक में अभिनंदन (गोपी) बोचिवाल, गोपाल चोटिया, संतोष पंसारी, केसर जांगिड़, हरीशचंद्र , चंद्र्वेश चोटिया, अभिषेक बजाज, गिरवर सिंह, सुभाष जांगिड़, श्याम कुमावत, निरंजन, सुभम शर्मा, विजय, मदन , पीरूसिंह, मोनू, कानसिंह, आकाश इत्यादि हर्षनाथ ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।