सिरोही के कोजरा गांव में प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न
सिरोही. सम्मेलन में प्रजापति समाज का उमड़ा जनसैलाब,महिलाओं को सौंपा मंच,महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर दिया बल समाज में संस्कार एवं पहनावे में बदलाव की सख्त जरूरत,बच्चों पर बुरा असर- महाराज गोविंदवल्लभ दासजी। सुमेरपुर।अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) महासंघ दिल्ली मुम्बई के तत्वधान में राजस्थान के सिरोही जिले के पिण्डवाडा़ तहसील अन्तर्गत परशुराम महादेवजी की तपोभूमि कोजरा गाँव में स्थित प्रजापत वाटिका में रोई और भीतरौट परगना का सामूहिक समस्त प्रजापति महिलाओ का महासम्मेलन संपन्न हुआ। महिलाओं द्वारा महाकुंभ बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास गाजे-बाजे,विधि विधान,मंत्रोचार के साथ आयोजित हुआ जिसमें महिलाओं समेत बालक बालिकाओं तथा समाज बंधुओं का भारी संख्या में महाकुंभ उमड़ पड़ा। सिरोही जिले के गोधरा गांव में कुमावत समाज द्वारा भव्य विवाह समारोह रविवार के दिन संत महात्माओं के सानिध्य में संपन्न किया गया। जिसमें सिरोही ज़िला अध्यक्ष छोगालाल कुम्हार, तहसील अध्यक्ष रमेश कुमार,तहसील महासचिव रतनलाल, कन्हैयालाल परमार, भीतरोट परगना समूह लग्न सेवा समिति अध्यक्ष के नेतृत्व में व रोई परगना अध्यक्ष हकमाराम देखरेख में हुआ।इसमें कमेठी का पूर्ण सहयोग रहा जंहा श्री रूपेश्वर भगवान सेवा समिति भीतरौट परगना सचिव भबूतमल व सहयोगी कमेठी का सहरानीय सहयोग रहा।इसके अलावा कोजरा गाँव प्रजापत वाटिका के नवयुवक मंडल अध्यक्ष व पूर्ण कमेठी का सहयोग प्राप्त हुआ। इस विवाह समारोह आयोजन में (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) श्भैरूलाल प्रजापत निवासी कोजरा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमावत निवासी कटराथल (सीकर),राष्ट्रीय संगठन मंत्री नथमल कुमावत निवासी बडवासी (झुन्झूनू) इनके मार्ग दर्शन में सम्पन हुआ।
सम्मेलन रहा ऐतिहासिक-
समाज का यह महासम्मेलन राजस्थान का एक ऐतिहासिक व पहला महिलाओं का सम्मेलन हुआ जिसकी प्रशंसा राजस्थानी नही बल्कि पूरे भारतभर में हो रही है। समाज का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं आकर्षण का केंद्र बना रहा जिसकी चंहुऔर खूब चर्चा हो रही है। आयोजन सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिवर्तन होते हुए महाकुंभ का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं व बालक बालिकाओं सहित समाज बंधुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। समारोह में करीब 3500 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को मील का पत्थर मैं तब्दील कर लिया । इस समारोह में रोई एवं भितरोट दोनों परगना की नो महिलाओ द्वारा समाज में पनपरही कुरितियो को बदलने के लिए मंच से अपने सुविचार व शुभ संदेश दिया और समाज से अपील करते हुए कहा कि समाज में बदलाव व परिवर्तन लाना अति आवश्यक है।
समाज में बदलाव की जरूरत-
समाज द्वारा आयोजित समारोह में श्री श्री संत गोविन्दजी वलभजी महाराज (श्रीपति धाम) द्वारा समाज को संबोधित किया गया जिसमें समस्त महिलाओ को सगाई रस्म, आटा-साटा,मायरा, ओडावनी,शराब बंदी, प्रीवेडिंग,गोदभराई, मुंडन आदि फैली कूरितियों मे बदलाव हेतू प्रकाश डाला और शुभ संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। गोविंददासजी महाराज ने समाज से आह्वान किया कि ऐसे आयोजनों के साथ समाज व परिवार में संस्कारों की महती आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि आज जमाना कुछ अलग आ गया है इसके चलते समाज में संस्कारों के साथ पहनावे में खूब बदलाव हुआ है जिससे बालक बालिकाओं पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए समाज में चिंता का विषय है और इस पर काबू पाना अनिवार्य है।
महिलाओं का रहा सहयोग-
विवाह सम्मेलन में नारी शक्ति का सराहनीय सहयोग रहा जिन्होंने तन मन से समाज की सेवा कार्यों में तत्परता दिखाई। क्योंकि आयोजन महिलाओं के जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में गीतादेवी,नर्मदा देवी,चेतनादेवी, वसुदेवी,राधादेवी, गंगादेवी,चंपादेवी, बच्चूदेवी,भगवतीदेवी, जोशनादेवी,सुंदरदेवी, गजीदेवी,मंशीदेवी, चंपादेवी,पुष्पदेवी, पवनीदेवी,शोभादेवी, रेखादेवी,दारमीदेवी, मीरादेवी,बद्रीदेवी, मंजुला देवी,हंजादेवी, सुंदरदेवी आदि महिलाओं का सराहनीय सहयोग रहा।
समारोह से महिलाओं ने नहीं छोड़ी जगह-
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से शुरू हुआ जहां समारोह की कुछ विशेषता लग रही। गौरतलब है कि कार्यक्रम शुभारंभ से लेकर शाम 5 बजे तक एक भी महिला अपनी जगह छोड़कर नहीं गई और ना ही किसी ने मोबाईल का उपयोग किया, मौजूद महिलाएं समाज के मर्यादा,अनुशासन में दिखाई दी।
व्यवस्था मैं इनका रहा सहयोग-
इस महासंमेलन में सर्व पूजन वयव्स्था ,(प्रजापत वाटिका ) की निर्माणित व संचालित संस्था प्रजापत नवयुवक सेवा समिती कोजरा ने किया। सिरोही जिला के रोई भीतरौट परगना के दोनो पदाधिकारियों व प्रजापत वाटिका की निर्माणित व संचालित संस्था प्रजापत नवयुवक सेवा समिति कोजरा का अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ रजि.दिल्ली मुम्बई की ओर से शानदार आयोजन सफल करवाने पर आभार जताया।