प्रकाश जायसवाल बने शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा के मुखिया
शिक्षा सहकारी चुनाव:प्रकाश जायसवाल अध्यक्ष,जमुना लाल गुर्जर मंत्री,महेंद्र नागर उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
कोटा। शिक्षा सहकारी कर्मचारीगण लि. के चुनावों में अध्यक्ष पद पर प्रकाश जायसवाल काबिज हुए। उन्हीं के पैनल के जमुनालाल गुर्जर महामंत्री और महेन्द्र कुमार नागर उपाध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीनों पदों पर एक ही नामांकन होने से तीनों पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
*जायसवाल पैनल के दस सदस्यों ने जीत हासिल की*
चुनाव में प्रकाश जायसवाल गुट 10-2 से काबिज हो गया। गौरतलब है कि 20 फरवरी को ही 12 सदस्यीय संचालक मण्डल का चुनाव परिणाम आया था। जिसमें प्रकाश जायसवाल पैनल के दस सदस्यों ने जीत हासिल की। जीतने वालों में प्रकाश जायसवाल,जमुनालाल गुर्जर, महेन्द्र कुमार नागर,अनुराधा शर्मा,धर्मेन्द्र कुमार मेघवाल,दिनेश कुमार मीणा, गायत्री मीणा,कमल कुमार शर्मा,रवि प्रकाश गौतम, राजमल मीणा शामिल हैं। जबकि सहकार पैनल के ईश्वर सिंह व पूनम गौतम ही संचालक निर्वाचित हुए।
*सकारात्मक सोच के साथ शिक्षक हित में कार्य करेंगे-जायसवाल*
निर्वाचन की घोषणा के साथ ही शिक्षक समर्थकों ने प्रकाश जायसवाल,जमुनालाल गुर्जर समेत अन्य पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद दिया। इस दौरान समर्थकों ने प्रकाश जायसवाल गुट के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने कहा कि हमारे पैनल को जिस तरह से साथी शिक्षकों ने अपना प्यार और आर्शीवाद दिया है,इसके लिए मतदाताओं के आभारी है। सदस्यों ने जिस आशा और आकांक्षा के साथ हमें सेवा का अवसर दिया है,उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। प्रकाश जायसवाल ने कहा कि वे शिक्षा सहकारी के आगामी 5 वर्ष के कार्यकाल में सकारात्मक सोच के साथ सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे और सदस्यों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यगण को अध्यक्ष महेंद्र नागर मंत्री जमुना लाल गुर्जर चुनाव संयोजक सुरेश मेहरा सहित संचालक मंडल के अन्य निर्वाचित सदस्यों ने संबोधित करते हुए एकजुटता से शिक्षकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।