पुण्यतिथि पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 10 फ रवरी को
सीकर। राजस्थानी फिल्मों के गीतकार पटकथा लेखक कुंदन किशोर की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मैना सदन में सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र सोनी ने बताया कि 10 फरवरी समय दोपहर 11:15 बजे शनिवार को जिसमें पावन सानिध्य श्री अवधेशाचार्य जी महाराज लोहार्गल,चंद्रमा दास जी महाराज का रहेगा। मुख्य अतिथि पन्नालाल सारडा, मुख्य वक्ता मदन लाल शर्मा प्रोफेसर दीप्ति तिवाड़ी,पवन कुमार गिनोडिया,गोविन्द राम सैनी विशेष अतिथि चतुर्भुज कुमावत अध्यक्षता जगदीश प्रसाद चौकडिय़ा विशिष्ट अतिथि सुनीता मारोठिया सईद अहमद कुरैशी होगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।