Dark Mode
जयपुर सिटी पैलेस में कल मनाया जाएगा 'प्रतिभा निखार दिवस'

जयपुर सिटी पैलेस में कल मनाया जाएगा 'प्रतिभा निखार दिवस'

जयपुर। जयपुर सिटी पैलेस में 5 जून, सोमवार को दोपहर 1 बजे से 'प्रतिभा निखार दिवस' मनाया जाएगा। महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय संग्रहालय, रंगरीत और सरस्वती कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सिटी पैलेस में आयोजित सांस्कृतिक विरासत प्रशिक्षण शिविर के गत 15 दिनों से चल रहे शिविर में जो प्रशिक्षणार्थियों ने सीखा उसे निखारने हेतु यह आयोजन होगा।

शिविर संयोजक चित्रकार रामू रामदेव ने बताया कि इस सांस्कृतिक विरासत प्रशिक्षण में मुख्य आकर्षण आराईश, ब्ल्यू पॉटरी ,राष्ट्रीय ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक हैं,  जिन्हें क्रमश डॉ.नाथुलाल वर्मा, गोपाल सैनी व पंडित शिवदत्त व्यास द्वारा सिखाया जा रहा है। वहीं शेष कलाओं में चित्रकला रामू रामदेव, हेमन्त रामदेव, बाबूलाल मारोठिया, यामिनी रामदेव; ध्रुवपद डॉ.मधु भट्ट तैलंग; कथक व लोकनृत्य डॉ.ज्योति भारती गोस्वामी; बांसुरी प.आर.डी.गौड़; सुलेखन अशोक शर्मा व ललित शर्मा और फड़ पेंटिंग मनोज जोशी के निर्देशन में सिखाई जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!