प्री केबिनेट मीटिंग आगाज 4 को
जोधपुर । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के लायनेस्टीक वर्ष 2023 - 24 की प्री केबिनेट मीटिंग आगाज 4 जून को प्रातः 9.15 बजे किशनगढ़ के आर के कम्युनिटी हॉल में नवनिर्वाचित प्रांतपाल लायन डॉ संजीव जैन की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस क्लब किशनगढ़ क्लासिक के तत्वावधान में आयोजित इस मीटिंग में संभागीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, माइक्रो केबिनेट मेंबर्स की स्कूलिंग भी होगी । जिसे प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारी अपने अनुभव शेयर करेंगे । प्रांतीय सचिव (2023-24) लायन सुब्रमणि विश्वानाथन ने बताया कि नया सवेरा नई उम्मीद के नारे के साथ होने वाली मीटिंग के प्रथम सत्र में प्रातः 9.15 से 10.30 बजे तक फेलोशिप एवम् रजिस्ट्रेशन, 10.45 से प्री केबिनेट मीटिंग होगी । द्वितीय सत्र में मध्यान्ह 2.30 बजे से संभागीय अध्यक्ष एवम् क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ प्रांतपाल का आपसी संवाद कार्यक्रम होगा ।