न्यायालय परिसर में प्रि-काउंसलिंग सत्र की हुई शुरूआत
फलोदी . माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं विकान्त गुप्ता (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला एवं सचिव पूर्णिमा गौड (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) के निर्देशानुसार दिनांक 13.05.2023 को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
सचिव,तालुका विधिक सेवा समिति, फलौदी, जिला जोधपुर ने बताया कि
दीपक कुमार सोनी, अध्यक्ष (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), तालुका विधिक सेवा समिति, फलोदी की अध्यक्षता में फलोदी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रि-लिटिगेशन के प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रि-काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। साथ ही बाल विवाह एवं बालको को निःशुल्क शिक्षा हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त सत्र की शुरूआत दीपक कुमार सोनी के निर्देशानुसार आईसीआईसीआई बैंक, फलोदी के प्रबंधक शुभम सिंह द्वारा की गयी। उक्त सत्र में शुभम सिंह ने संबंधित पक्षकार को समझाईश कर प्रकरण निस्तारित करने के लिए जोर दिया। उक्त सत्र में बैंक के अन्य कर्मचारीगण एवं तालुका सचिव, यशवन्त शर्मा एवं चंदन सिंह उपस्थित रहें।