Dark Mode
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अभियान की तैयारी

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अभियान की तैयारी

रामगंजमंडी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व विभिन्न संगठनों की बैठक अग्रसेन अतिथि गृह मे आयोजित की गई जिसमे आने वाली 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्यता से मनाने की योजना पर विचार किया गया। बैठक विश्व हिंदू परिषद के चित्तौड़ प्रांत के विशेष सम्पर्क प्रमुख युधिष्ठिर सिंह हाड़ा ने सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को घर-घर पूजित अक्षत व राम मंदिर के चित्र को लेकर जाने तथा मंदिर केंद्रित कार्यक्रम की योजना की जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक दीपक शाह ने कहा कि कार्यकर्ता 25 मंदिर को केंद्रित कर 25 टोलियों के रूप मे सैंकड़ों कार्यकर्ता के साथ समाज मे जाएंगे और भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के दिवस को ऐतिहासिक महोत्सव के रूप मे मनाने का आग्रह करेंगे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बद्रीसिंह सिसोदिया ने समाज के सभी लोगों से आगामी 22 दिसम्बर शुक्रवार को रामगंजमंडी नगर मे होने वाली विराट शौर्य यात्रा जो गोरधनपुरा माताजी मंदिर से दोपहर 12.30 बजे से प्रारम्भ होगी जिसमे विहिप चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा पधारेंगे , उस यात्रा को भव्य एवं विशाल यात्रा बनाने का आग्रह किया। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जोश और उत्साह के साथ राम नाम का उदघोष कर कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!