Dark Mode
भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर तैयारियों की हुई बैठक

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर तैयारियों की हुई बैठक

फलोदी. भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल की अध्यक्षता में परिवर्तन यात्रा के संयोजक रतनसिंह भाटी एवं सह संयोजक धनसुख टरू द्वारा भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिला कार्यालय फलोदी में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि जोधपुर देहात उत्तर जिले में परिवर्तन संकल्प यात्रा 19 सितम्बर को लोहावट विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी तथा वहां आमसभा के बाद परिवर्तन यात्रा दोपहर 12:30 बजे फलोदी विधानसभा क्षेत्र ने प्रवेश करेगी। जहां जिला संयोजक एवं सहसंयोजक रतनसिंह भाटी एवं धनसुख टरू के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा फिर दोपहर में आमसभा का आयोजन होगा। उसके बाद शेरगढ़ के लिए रवाना होगी। बैठक में विधायक पब्बाराम विश्नोई, परिवर्तन यात्रा जिला संयोजक रतनसिंह भाटी, सहसंयोजक धनसुख टरू, जिला महामंत्री रतन मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष ओम बोहरा, विक्रमादित्यसिंह, सुरेंद्रसिंह देणाक, सुनिल कुमार बुरड़, नरपतसिंह रिडमलसर, सुनील विश्नोई, दुर्गेन्द्र सिंह इंदा, मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार व्यास फलोदी, शंकरलाल माचरा लोहावट, सुमेर सिवर देणाक, दिनेश रंगा, पूर्व प्रधान अभिषेक भादू, शान्तिलाल शर्मा, रामनारायण जांगू, सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!