श्रीगंगानगर में निकाय चुनाव की तैयारी तेज, RO-ARO नियुक्त
श्रीगंगानगर। राजस्थान नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 09 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपरिषद व जिले की नगरपालिकाओं के सदस्य, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष आम चुनाव का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिये आंशिक संशोधन करते हुए रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि नगरपरिषद श्रीगंगानगर के लिये सीईओ जिला परिषद अभिषेक जैन को आरओ, एसडीएम गंगानगर नयन गौतम व तहसीलदार श्रीमती हर्षिता मिढ्ढा को एआरओ लगाया गया है। नगरपालिका सादुलशहर के लिये एसडीएम सादुलशहर संजय अग्रवाल को आरओ, तहसीलदार नितिन पुरोहित को एआरओ, नगरपालिका करणपुर के लिये एसडीएम करणपुर सुमित्रा बिश्नोई को आरओ तथा तहसीलदार करणपुर विनोद कुमार को एआरओ, नगरपालिका सूरतगढ़ के लिये एसडीएम सूरतगढ़ भारत जय प्रकाश मीणा को आरओ, तहसीलदार सूरतगढ़ ताराचंद मीणा व उपपंजीयक सूरतगढ़ पायल अग्रवाल को एआरओ लगाया गया है। इसी प्रकार नगरपालिका रायसिंहनगर के लिये एसडीएम रायसिंहनगर पूनमचंद को आरओ, तहसीलदार रायसिंहनगर दर्शना को एआरओ, नगरपालिका अनूपगढ़ के लिये एसडीएम अनूपगढ़ कौशल्या बिश्नोई को आरओ, तहसीलदार अनूपगढ़ राजवीर को एआरओ, नगरपालिका पदमपुर के लिये एसडीएम पदमपुर राजेन्द्र कुमार को आरओ, तहसीलदार पदमपुर सूर्यदेव स्वामी को एआरओ, नगरपालिका विजयनगर के लिये एसडीएम विजयनगर साक्षी पुरी को आरओ व तहसीलदार विजयनगर सुरेन्द्र सिंह शेखावत को एआरओ लगाया गया है। इसी प्रकार नगरपालिका घडसाना के लिये एसडीएम घडसाना दीपक चंदन को आरओ, तहसीलदार घडसाना कुलदीप सिंह कसवा को एआरओ, नगरपालिका करणपुर के लिये प्रशिक्षु आईएएस कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी गंगानगर अराधना चौहान को आरओ व प्रध्यापक पटवार प्रशिक्षण केन्द्र गजसिंहपुर के अवतार सिंह को एआरओ तथा नगरपालिका गजसिंहपुर के लिये राजस्व अपील अधिकारी गंगानगर कैलाशचंद शर्मा को आरओ तथा तहसीलदार गजसिंहपुर दिवांशी जोईया को एआरओ लगाया गया है।