Dark Mode
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोज्य भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तैयारियां पूर्ण

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोज्य भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तैयारियां पूर्ण

कुचामन सिटी. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोज्य भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की सीकर रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में पूर्व तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया | भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सह जिला प्रभारी भैंरुलाल उपाध्याय ने बताया सम्पूर्ण भारतवर्ष में होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा राजस्थान प्रान्त में 06 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः बारह बजे से एक बजे तक ओ एम आर शीट के माध्यम से आयोजित की जायेगी । कुचामन तहसील संयोजक रूपसिंह राजपुरोहित के अनुसार कुचामन ब्लॉक के 48 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 3200 परीक्षार्थी देंगे | प्रान्त जिला तहसील स्तर पर प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा । गायत्री शक्तिपीठ में भैंरुलाल उपाध्याय , रूपसिंह राजपुरोहित , प्रकाश चन्द मेहरडा , राजेन्द्र सिंह हिराणी ' महेश चौरसिया ,राजेन्द्र सिंह प्रेमपुरा , बलराम प्रधान , राजेन्द्र शर्मा , नन्द किशोर बंसल ने प्रश्नपत्रो के परीक्षा केन्द्र वार लिफाफे तैयार कर परीक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं को पूर्ण किया | 05अक्टूबर को गायत्री शक्तिपीठ से प्रश्नपत्र वितरित किए जायेंगे । शिक्षक सत्यप्रकाश शर्मा के बताया भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा छात्रों में विवेकशीलता , सत्य , प्रेम , करुणा , समरसता , सहकारिता जैसे मानवीय गुणों को जागृत कराने की दिशा में सार्थक सिद्ध हो सकेगी |

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!