मरु भारती द्वारा निःशुल्क मेडिकल शिविर की तैयारियां जारी
फलोदी . मरू भारतीय सेवा संघ मुम्बई एवम फलोदी द्वारा शहर की सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलोदी में मेगा मेडिकल केम्प आयोजित किया जा रहा है , जिसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद स्तर पर तैयारियां कि जा रही है
फलोदी शहर में 19 फ़रवरी रविवार को सुबह 9 बजे से सीनियर हायर सेकेण्डरी स्कूल में मरू भारतीय सेवा संघ मुंबई द्वारा एक दिवसीय फ्री मेडीकल कैम्प आयोजन किया जा रहा है, जिसमे आंख नाक गला, कैंसर, महिला रोग, हड्डी रोग चमड़ी रोग, फिजिशियन, किडनी, गंजापन, हृदय रोग गैस - अपच - कब्ज रोग मस्सा- पाईल्स - मूत्र रोग फिस्टुला रोग आदि के करीब 26 विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाए देगे। इस मेडिकल कैंप की तैयारियों में 200 कार्यकर्ता अपना सहयोग कर रहे हैं। जिसमें शगुन टेक्निकल इंस्टीट्यूट, जिक्की बुद्धा टेक्नोलॉजी ,दूसरा दशक, पुष्करणा सखी, पोकरण डायग्नोसिस एवं हेमचंद गुचीया ट्रस्ट द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। रोगी का रजिस्ट्रेशन शिविर में ही होगा, जिस किसी को अपना इलाज करवाना है वे सीधा सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलौदी में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे।