Dark Mode
जी-20 बैठक की तैयारियां जारी

जी-20 बैठक की तैयारियां जारी

 आरबीआई की ओर से होंगे डोमेस्टिक इवेंट व जन भागीदारी गतिविधियां


उदयपुर । जी-20 पर वित्तीय कार्य समूह की बैठक उदयपुर में 21 से 23 मार्च 2023 को होने जा रही है। इससे पहले उदयपुर में भारतीय रिज़र्व बैंक जयपुर की ओर से विभिन्न जन भागीदारी गतिविधियों व डोमेस्टिक इवेंट का आयोजन होगा।
  एसबीआई के अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश जैन  ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 मार्च को महिला केंद्रित कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम व एमएसएमई उद्यमी के साथ टाउन हॉल बैठक, 18 मार्च को हरित वित्त पर बैंक व एनबीएफसी के लिए सम्मेलन-द वे फॉरवर्ड व डिजिटल बैकिंग पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, 19 मार्च को जी-20 वित्तीय साक्षरता पर वॉकेथोन व 20 मार्च को जी-20 साइड इवेंट-माइक्रोफाइनेंस के माध्यम से सतत विकास लक्ष्य वित्तपोषण में अंतर को पाटने पर पैनल चर्चा व भारतीय रिज़र्व बैंक के विदेशी मुद्रा विभाग की ओर से फ़ॉरेक्स फॉर यू कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त आमजन के लिए 15 से 23 मार्च तक उदयपुर शहर की सभी मुद्रा तिजोरी शाखाओं में कॉइन व नोट एक्सेंज मेला आयोजित किया जा रहा है, इस मेले में शहरवासी अपने कटे-फटे एवं पुराने नोट बदलवा सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!