Dark Mode
माली महाकुंभ को लेकर माली समाज किशनगढ़ की तैयारियां शुरू

माली महाकुंभ को लेकर माली समाज किशनगढ़ की तैयारियां शुरू

मदनगंज किशनगढ़।  प्रदेश स्तरीय माली महाकुंभ को लेकर सकल माली समाज किशनगढ़ की तैयारियां जोरों पर है। जिसके तहत शनिवार को किशनगढ़ में आसपास के क्षेत्रों के माली समाज के लोगों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। शनिवार 13 मई को मध्यान्ह 11 बजे शिवाजी नगर स्थित माली समाज धर्मशाला में किशनगढ़ सहित आसपास के माली समाज के लोगों की बैठक का आयोजन किया गया है। पार्षद भेरूलाल मालाकार के अनुसार बैठक का उद्देश्य जयपुर में प्रस्तावित माली महाकुंभ में अधिक से अधिक भीड़ को लाना है। पार्षद प्रतिनिधि मनोज मालाकार ने बताया कि बैठक में राजस्थान प्रदेश माली महासभा के अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त महाकुंभ कार्यकारिणी के एडवोकेट मनोज अजमेरा भी मौजूद होंगे। माली महासभा युवा प्रकोष्ठ के किशनगढ़ तहसील अध्यक्ष शंकरलाल दग्दी ने बताया कि जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 4 जून को आयोजित माली महाकुंभ में अधिक से अधिक लोगों को लेकर जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। माली महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटूलाल सांखला, प्रदेश महामंत्री जस्साराम सांखला, प्रदेश संगठन मंत्री नन्दलाल सैनी, भागीरथ सेना की प्रदेश उपाध्यक्ष पायल भाटी, पूर्व पार्षद छीतरमल अजमेरा, तारा प्रकाश मालाकार, एडवोकेट पदमराज सैनी, सीताराम इंदौरा, बंशी मालाकार, बलराज सैनी, जयराम मालाकार, ललित मालाकार, किशनलाल गहलोत सहित अन्य लोग इस बैठक की तैयारियों को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। बैठक में किशनगढ़ के अतिरिक्त सुरसुरा, रलावता, नलू, बांदरसिंदरी, अंराई, दादिया, आकोड़िया, उदयपुर कलां, सिलोरा, कुचील, सराणा, करकेड़ी सहित अन्य स्थानों के माली समाज के लोग किशनगढ़ पहुंचेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!