Dark Mode
गौशालाओं में गौ आहार किया भेंट

गौशालाओं में गौ आहार किया भेंट

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान की धार्मिक शाखा कृष्णा सुन्दरकांड समिति द्वारा विभिन्न गौ शालाओं में 101 कट्टे गौ आहार भेंट किया गया है!
कृष्णा सेवा संस्थान के नगर प्रभारी विमल मालवीय ने बताया कि संस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे,मार्गदर्शक पारस भंडारी,सरंक्षक अशोक व्यास व कृष्णा सुंदरकाण्ड समिति के अध्यक्ष ईश्वरदास के नेतृत्व में विभिन्न गौशालाओं में 101 कट्टे भेंट किए गए है!अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने विस्तृत जानकारी देकर बताया कि कृष्णा सुंदरकाण्ड समिति के अध्यक्ष ईश्वरदास,उपाध्यक्ष प्रेमदास,कोषाध्यक्ष बालूदास,सचिव भंवरदास,सह सचिव गणपत अवस्थी,सांवल माली,श्रवण माली,कुशल ओझा सहित सदस्यों द्वारा निरंतर शुभकार्यों पर निशुल्क सुंदरकाण्ड का पाठ किया जा रहा है जिसमें प्राप्त सहयोग राशि क़ो गौ सेवार्थ समर्पित किया जाता है,उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा करना हमारा धर्म है इसलिए संस्थान के सभी सदस्य निरंतर इसमें सहयोग करते है!
ईश्वरदास ने कहा कि इसके साथ ही हम बेसहारा गौ वंश क़ो भी निरंतर चारे पानी की व्यवस्था करते है ज़ब गर्मी का मौसम होता है सुंदरकाण्ड समिति द्वारा प्रत्येक गौ शाला का विचरण करके गौ वंश के लिए उचित चारे की व्यवस्था की जाती है इसके साथ गौ सेवार्थ रखी गई खेलियों में भी समिति द्वारा सहयोग राशि प्रदान की जाती है,कृष्णा सेवा संस्थान ने सेवा के प्रत्येक प्रकल्प में सराहनीय कार्य किया है!
पारस भंडारी ने बताया कि मानव हितार्थ और प्राणी सेवार्थ के उद्देश्य क़ो साकार करना ही हमारा मूल मंत्र है!
इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति के अध्यक्ष दांती गौतम चौपड़ा,उपाध्यक्ष घनश्याम राजपुरोहित,कोषाध्यक्ष आनंद दवे,कमलेश सोनी,जवेरीलाल मेहता,पारस भाटी,कमलेश वैष्णव,राजू माली,मालचंद शर्मा,राजेश सांखला,पारस माली,हीरालाल प्रजापत सहित सदस्य मौजूद रहे!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!