Dark Mode
जिला अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उपहार भेंट किए

जिला अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उपहार भेंट किए

बूंदी। सामान्य चिकित्सालय में संविदा निविदा एवं अल्प मानदेय पर कार्यरत स्वीपर, हेल्पर गार्ड, यशोदा, एव अन्य सहायक कर्मचारियों को उपहार वितरण का कार्यक्रम चिकित्सालय के मीटिंग हाल में आयोजित किया गया। सामान्य चिकित्सालय में कार्यरत निश्चेतन विभाग वरिष्ठ डॉ अनिल गुप्ता ने महिला कर्मचारियों को भेंट किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज बूंदी प्रिंसिपल डॉ गुलाब कंवर रही। अध्यक्षता प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ धनराज मधुर ने की, विशिष्ठ अतिथि नर्सिंग अधीक्षक अमर सिंह यादव रहे। डॉ गुलाब कंवर ने डॉ गुप्ता की तारीफ करते हुवे इसे प्रेरणादायक पहल बताया। साथ ही उन्होंने सभी संविदाकर्मियों को दीपावली की बधाई देते हुवे उनकी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रायवेट वार्ड प्रभारी अनीस अहमद ने किया।।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!