 
                        
        बच्चो को भेंट किया हर्बल कलर और गुलाल
भरतपुर. शहर के नीम दा गेट स्थित विजय चौक पर धूमधाम से होली पर्व पारंपरिक ढंग से मनाया गया। लाल, पीले, नीले रंग में सरोवर हो रहे लोग अलग-अलग रंगों में रंगे हुए नजर आए। इसी बीच युवाओं की टोली ने शहर के विजय चौक पर स्थानीय लोगो के साथ मिलकर होली मनाई। इस दौरान एक दूसरे को रंग बिरंगी गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। सुबह से ही महिला और पुरुषों ने एक दूसरे के रंग लगा कर धुलंडी पर्व मनाया। बच्चे पिचकारी लेकर घरों से बाहर निकल आए और एक दूसरे रंग रंगीन पानी की बौछार कर रहे थे। स्थानीय निवासी राहुल मदेरणा द्वारा होली के इस मौके पर बच्चों के बीच जाकर हर्बल कलर और गुलाल का वितरण किया। बच्चे यह गुलाल लेकर काफी प्रसन्न नजर आए। रंगों का प्रतीक होली का पर्व विजय चौक पर पारम्परिक श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर प्रशासन पूरे शहर में काफी मुस्तैद नजर आया। शहर में हर ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से लगातार होली के त्यौहार को शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मानाने की अपील की गई।
 
                                                                        
                                                                    