Dark Mode
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को किया खेल रत्न से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को किया खेल रत्न से सम्मानित

32 खिलाड़ियों को दिए गए अर्जुन अवॉर्ड

शुक्रवार, 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय खेल जगत के सितारों को खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति ने निशानेबाज मनु भाकर, चेस चैंपियन डी गुकेश को ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया। वहीं इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी खेल के क्षेत्र में उनके अहम योगदान को इसी अवॉर्ड से नवाजा। राष्ट्रपति ने इसी कड़ी में 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कर से भी सम्मानित किया।

वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के विजेताओं को भी सम्मानित किया। वहीं अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों में भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर भी शामिल हैं, जिन्हें 1972 पैरालंपिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में गोल्ड मेडल मिला था। बता दें कि, मनु भाकर ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचा था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल विमेंस और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में ब्रान्ज मेडल जीता था।

वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। जबकि 18 वर्षीय डी गुकेश ने पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया। विश्वनाथन आनंद के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय हैं। दूसरी तरफ पेरिस ओलंपिक में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने बैक टू बैक दूसरे ओलंपिक में भारत को ब्रान्ज मेडल दिलाया। साथ ही प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की हाई जंप-T64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। जिन 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया है उसमें 17 पैरा एथलीट हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!