Dark Mode
क्लब हिल्स के पदस्थापना समारोह में अध्यक्ष मेवाड़ा का किया बहुमान

क्लब हिल्स के पदस्थापना समारोह में अध्यक्ष मेवाड़ा का किया बहुमान

सुमेरपुर। लॉयन्स क्लब सुमेरपुर हिल्स के चार्टर दिवस एवं पदस्थापना समोराह में क्ल्ब के चार्टर अध्यक्ष व कार्यक्रम सयोंजक लायन पंकज राज मेवाड़ा का सम्मान कर बहुमान किया गया। कार्यक्रम के सहसंयोजक व पूर्व लियो अध्यक्ष युधिष्ठर सिंह चूंडावत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवर्तमान मल्टीपल चैयरमेन व पूर्व प्रान्तपाल एमजेएफ लायन संजय भंडारी द्वारा हमारे क्लब के चार्टर अध्यक्ष एवं निर्वतमान जोन चैयरमेन लायन पंकज राज मेवाड़ा के निश्वार्थ भाव के सेवा कार्यो को देखते हुये प्रान्त में ही नही मल्टीपल में अपनी एक लायन इमेज बिल्डिंग बनाई है और निरंतर सेवा कार्यो को करते हुऐ हम सभी के लिए एक उदाहरण पेश किया है उसी को देखते हुए उन्हें मल्टीपल का अवार्ड एवं इंटरनेशनल अध्यक्ष की पिन देकर सम्मानित किया गया जो हम सभी लियो व लायंस मेंबर्स के लिये गर्व की बात है साथ ही सभी लियो व लायन सदस्यों को मल्टीपल की पिन देकर भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक जोराराम कुमावत, पूर्व बहुप्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द चतुर एवं एडवोकेट लायन अविनाश शर्मा ने चार्टर अध्यक्ष मेवाड़ा के सेवा कार्यो की भरी भूरी प्रशंसा करते हुये बहुत-बहुत बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। क्लब चार्टर अध्यक्ष मेवाड़ा ने मल्टीपल चैयरमेन भंडारी का व क्लब हिल्स परिवार के साथियों का आभार जताकर धन्यवाद दिया व बताया कि ये सब आप सभी के निश्वार्थ भाव से किये गये सेवा कार्यो का व आप सभी के साथ ओर सहयोग का ही परिणाम है की हमारे लायंस क्लब सुमेरपुर हिल्स के सेवा कार्यो की खुशबू पूरे प्रान्त मे ही नही मल्टीपल में भी फैली हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!