Dark Mode
President Murmu ने हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में एट होम की मेजबानी की

President Murmu ने हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में एट होम की मेजबानी की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति निलयम में एट होम (अनौपचारिक जलपान) पर लोगों की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
तमिलिसाई सौंदरराजन ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रेड्डी को आतिथ्य और उनके बहुमूल्य समय के लिए धन्यवाद दिया। वार्षिक दक्षिणी प्रवास के हिस्से के रूप में 18 दिसंबर को हैदराबाद पहुंचीं राष्ट्रपति, सिकंदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में ठहरी हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!