Dark Mode
राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनसे भारत तथा विश्व के लिए अधिक समावेशी, बेहतर और उज्जवल भविष्य के निर्माण के वास्ते मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराने पर जोर दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। वर्ष 2025 सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य से मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!