सोजत तहसील टेंट किराया व्यवसाय समिति द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित
सोजत। जिला टेंट डीलर्स समिति व सोजत तहसील टेंट किराया व्यवसाय समिति द्वारा सोजत में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में टेंट व्यवसायियों की समस्या का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से इन समस्याओं के समाधान की मांग की गई हैं। महामंत्री पर्वत सिंह भाटी ने बताया कि केंद्र सरकार टेंट व्यवसाय पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करें महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह एक बड़ा कदम होंगा तथा टेंट व्यवसायियों को भी राहत मिलेगी साथ ही टेंट व्यवसाय को एम एसई की बजाय उधोग का दर्जा दिया जाए वरिष्ठ उपाध्यक्ष जहीर मकरानी ने टेंट व्यवसायियों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि इस व्यवसाय को आवश्यक सेवाओं में लिया जाए क्योंकि शुभ मुहूर्त शादी विवाह से लेकर मृत्यु पर होंने वाले धार्मिक कार्यों में टेंट की आवश्यकता पड़ती हैं साथ ही यातायात पुलिस द्वारा भी टेंट व्यवसायी द्वारा विभिन्न आयोजन में परिवहन के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जा ए उल्लेखनीय है कि सोजत में दो दिवसीय मिनी अधिवेशन श्रीराम वाटिका में 2 व 3 अप्रैल को होंगा प्रेस कांफ्रेंस को जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, तहसील अध्यक्ष मुकेश टांक व तहसील कोषाध्यक्ष फाउलाल ने भी संबोधित किया।