सर्वाइक कैंसर के बचाव होगा शुरू -स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनमी के तौर पर होगा स्थापित
सीकर। सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने विधायक पुर्व विधायक पार्टी पदाधिकारियों के साथ शनिवार को सांसद कार्यालय व्हाइट हाउस रामलीला मैदान में केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट व मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धि व सीकर लोकसभा के 10 साल के विकास कार्यों सहित विभिन्न विषयों को लेकर प्रेस वार्ता में बताया कि केंद्र सरकार गुरूवार को अंतरिम बजट में सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। यह टीका जिले में करीब ढाई लाख किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर बचाएगा। एक आंकड़े के अनुसार जिले में 9 से 14 वर्ष तक की किशोरियों की जनसंख्या लगभग ढाई लाख से अधिक है। केंद्र सरकार ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए नौ से 14 वर्ष तक की किशोरियों के निशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की है। मोदी ने एक बार फिर भरोसा जता दिया है कि आगामी आम चुनाव में भी उनकी ही पार्टी विजयी होगी और तीसरी बार के कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनमी के तौर पर स्थापित होगा। पीएम मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का उद्घाटन करते हुए अपने भाषण में यह बात कही। देश-विदेश की दिग्गज आटोमोबाइल कंपनियों के बीच अपनी सरकार की आर्थिक सोच को रखते हुए पीएम ने मोदी ने कहा, 'पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने ग्लोबल मोबिलिटी पर एक कार्यक्रम करवाया था।