प्रधानमंत्री मोदी का 9 वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल - परनामी
राजस्थान की गहलोत सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त- परनामी
खाटूश्यामजी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नो वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर दांतारामगढ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का टिफिन संवाद बैठक का आयोजन खाटूश्यामजी स्थित सांवरिया धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नो वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नो वर्ष में ऐसी जन कल्याणकारी योजनाएं जनता के बीच में लेकर आएं।जिसका फायदा सीधे तौर पर जनता को हुआ।साथ ही मोदी के नेतृत्व मे विश्व पटल पर भी भारत का डंका बज रहा है।पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार बताते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने 3500 रूपये युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने,पूरे पांच साल बिजली की दरें नहीं बढ़ाने जैसे वादे किए लेकिन गहलोत सरकार ने वादों को पूरा करने के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति की है। कांग्रेस राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हुई है।पांच साल में 18 परीक्षाओ में पेपर लीक की घटना हुई। महिलाओं पर अपराध बढ़े।गैंगवार की घटनाओं को बढ़ावा मिला।इन सबके चलते आगामी चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जनता डिलीट करने का मानस बना चुकी है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष इन्दिरा चौधरी, महामंत्री प्रभू सिंह गोगावास, भाजपा नेता पवन पुजारी,पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक हनुमान झाझडा सहित दांतारामगढ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।