प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 को जिला स्टेडियम में
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष के साथ किया दौरा
सीकर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को सीकर आएंगे। प्रधानमंत्री यहां जिला स्टेडियम में किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि की राशि का भुगतान करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मंगलवार को सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता में दी। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को किसानों को सम्मान निधि की 14वीं किस्त करीब 30 हजार करोड़ रूपये का भुगतान सीधा किसानों के खातों में जारी करने के लिए सीकर जिला स्टेडियम में आएंगे। पिछले 9 वर्षों में सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती द्वारा यहां पर किसानों के लिए, रेलवे, मेडिकल कॉलेज, सड़कों सहित अन्य विकास के कार्य करवाये हैं उसको देखते हुए प्रधानमंत्री का यहां पर दौरा प्रस्तावित किया गया है।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने किया जिला स्टेडियम का दौरा :
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीकर दौरे को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, जिला प्रभारी दिनेश धाबाई, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, गोरधन वर्मा, बंशीधर बाजिया, पूर्व सांसद सुभाष महरिया, दिनेश जोशी आदि के साथ जिला स्टेडियम का दौरा किया। वहां पर सभा स्थल, किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि कार्यक्रम, हैलीपैड सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों को भी दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला महामंत्री रमेश जलधारी, प्रभुसिंह शेखावत, राजकुमार जोशी, भगवान सिंह घाणा, बाबुसिंह बाजौर, डॉ. कमल सिखवाल, नीलम मिश्रा, सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।
आगमन को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आज सीकर में
प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी कल सीकर आयेंगे। भंवरलाल वर्मा जिला महामंत्री भाजपा सीकर ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जुलाई को सीकर आगमन को लेकर तैयारी बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी 19 जुलाई को दोपहर 1.15 बजे जयपुर रोड स्थित शोभासरिया कालेज के आगे,लोहिया रिसोर्ट लेंगे । पार्टी महामंत्री भंवरलाल वर्मा के अनुसार कल 19 जुलाई की बैठक में निम्नलिखित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। समस्त भाजपा जिला पदाधिकारी, पूर्व और वर्तमान मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री , मण्डल प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान तथा पूर्व सांसद,विधायक, प्रत्यासी,जिलाध्यक्ष, प्रधान व चेयरमैन और जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, निकाय पार्षद, सहकारी समिति और कॉपरेटिव के मेंबर सहित सभी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहेंगे।