Dark Mode
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन


टोंक (हुक्मनामा समाचार)। चिकित्सा विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए जिलेभर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जीवन रक्षक टीके भी लगाए गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच सेवायें उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान संचालित किया जा रहा है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार से निर्देशानुशार अब 9 तारीख के अतिरिक्त भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जायेगा, जिसमें चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच चिकित्सा संस्थान पर आवश्यकतानुसार की जा सकेगी एवं सामान्य जांचों के साथ-साथ हाईरिस्क प्रेगनेन्सी को चिन्हित कर आवश्यक उपचार एवं सलाह दी जा सकेंगी। टोंक जिले में जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी तक के सभी चिकित्सा केंद्रों पर प्रत्येक माह की 9 तारीख के अतिरिक्त, 18 व 27 तारीख को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जा रहा है। इन दिनांकों को राजकीय अवकाश होने पर अगले दिन आयोजित किया जाता है। सीएमएचओ डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, हृदय स्पंदन व प्रसव से संबंधित जटिलताओं की जांच की गई। वहीं गर्भवती महिला के शरीर में कैल्शियम व खून की कमी नहीं आए, इसके लिए आईएफए, कैल्शियम एवं अन्य आवश्यक दवाईयां दी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!