प्रधानमंत्री योजनाओं को जन जन तक पहुंचाये , हनुमान सिंह चावड़ा
शहर भाजपा नयाशहर मंडल किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई,
बीकानेर। नया शहर मंडल किसान मोर्चा की बैठक राधेश्याम सोनी के निवास स्थान पर रखी गई जिसमें कृषि क्षेत्र विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा बजट 2022 - 2023 की घोषणा में पौष्टिक भोजन परंपरागत कृषि विकास योजनाओं से किस प्रकार किसानों का हित हो सकता है इस पर परिचर्चा रखी गई और सरकार के योजनाओं को आम जन्म तक कैसे पहुंचाया जाए इस के संदर्भ में चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा जिला महामंत्री हनुमान सिंह चावड़ा ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया स्वयं के मंडल में प्रभारी के रूप में आने पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए हनुमान सिंह का स्वागत किया हनुमान सिंह ने अपने में उद्बोधन में परंपरागत कृषि के फायदे के बारे में जानकारियां साझा की और मोदी जी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का दायित्व कार्यकर्ताओं को सुपुर्द किया।
मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा ने मोटे धान की उपयोगिता के बारे में जानकारी साझा की और मोटे धान को स्वास्थ्यवर्धक बताया| मोटे धान के उपयोग और खपत बढ़ने से किसानों की समृद्धि बढ़ेगी और विकास होगा।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सोनी को बूथ अध्यक्ष का परिचय पत्र जिला महामंत्री चावड़ा द्वारा दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने प्रदेश और जिला नेतृत्व को विश्वास दिलाया की पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हमेशा कटीबध रहेगा। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सुनील जोशी द्वारा किया गया कार्यक्रम में निम्न लोग उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रुप से मंडल महामंत्री सुरेश मारू, मंडल उपाध्यक्ष अनंतनाथ, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधा पारीक, शक्ति केंद्र संयोजक मोती भारती, ललित कोचर, संजय सोनी, रविंद्र सिंह , पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला , पार्षद प्रतिनिधि सुमित शर्मा ,अजय सोनी, श्रीकांत ओझा, विकास खडगावत, गौरव मारू आईटी सेल संयोजक आदि आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किसान मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील जोशी ने आगंतुक सभी कार्यकर्ताओं का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।