Dark Mode
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आयोजित

सवाई माधोपुर । प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को केवीआईसी जयपुर से आये जिला समन्वयक महेंद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर के सभागार में हुआ।
जिला समन्वयक ने बताया कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं आयोग के चेयरमैन मनोज कुमार के आह्वान पर खादी और ग्रामोद्योग ओयोग ने मिशन को कामयाब करने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र सवाई माधोपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय पीएमईजीपी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम आयोग के राज्य निदेशक डॉ. राहुल मिश्रा के निर्देशन में हुआ, जिसमें भारत सरकार के सूक्ष्म लघु एवं उद्यम मंत्रालय की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (पीएमईजीपी) के बारे में जानकारी प्रदान की गई। युवा बेरोजगार इस योजना में केवीआईसी, खादी बोर्ड तथा जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे लाभ ले सकते है।
उन्होंने बताया कि योजना की सफलता से प्रभावित होकर भारत सरकार ने पूर्व के रूपये 25 लाख की सीमा को बढ़ाकर रूपये 50 लाख तक कर दी है। जिसके लिए किसी कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति प्रदान करते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से यह योजना बहुत लोकप्रिय हो रही है। जिसमें घर बैठे सम्पूर्ण प्रक्रिया पूरी की सकती है एवं ऑनलाइन ही अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते है उन्होनें उपस्थित लोगों को मार्जिनमनी एवं अनुदान के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि एवं जनसंपर्क कार्यालय से सहायक निदेशक हेमन्त सिंह ने बताया कि पीएमईजीपी योजना के माध्यम से अपने सपनों की उड़ान कैसे भरी जा सकती है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना ने भी पीएमईजीपी योजना के तहत उत्पादन क्षेत्र व सेवा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के उद्योग लगाने के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक कमलनिष्ठा संस्थान के प्रतिनिधि सहीराम ने मौके पर ही प्रोजेक्टर के द्वारा विभाग की वेबसाइट पर जा कर फार्म भरने का डेमो दिया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष कमलेश मीना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र पंकज कुमार मीना उद्योग प्रसार अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सहीराम ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!