Dark Mode
विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री जन सुरक्षा शिविर शुक्रवार को

विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री जन सुरक्षा शिविर शुक्रवार को

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार शुक्रवार, 18 अक्टूबर को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना हेतु जन सुरक्षा शिविर आयोजित किए जाएंगे। एलडीएम अमर सिंह ने बताया कि जिले में 15 जनवरी, 2025 तक ग्राम पंचायतवार जनसुरक्षा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 18 अक्टूबर को जिले की राजगढ़ तहसील की सुलखनिया छोटा, डोकवा, लीलकी, गोठ्या बड़ी, बेवड़, बिरमी खालसा, गागड़वास व भीमसाना ग्राम पंचायत, चूरू तहसील की रिबिया ग्राम पंचायत, तारानगर तहसील के तोगावास ग्राम पंचायत, बीदासर की बालेरा ग्राम पंचायत, सुजानगढ़ तहसील की कोलासर व खारिया कनिराम ग्राम पंचायत, रतनगढ़ तहसील की परसनेऊ ग्राम पंचायत, सरदारशहर तहसील की कीकासर ग्राम पंचायत में जन सुरक्षा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!