प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर 10 को
सोजत। आचार्य रघुनाथ जैन स्मृति राजकीय चिकित्सालय में 10 अप्रेल को सवेरे 9 से 2 बजे तक प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर का आयोजन होगा। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, आरएमएनसीएम परिवार कल्याण काउंसलर नरेशकुमार जोशी ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क विभिन्न जांचें की जाएंगी। गंभीर एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। जिसमें डॉ देवीसिंह चौधरी डॉ अशोक गहलोत, चेनाराम नर्सिंग ऑफिसर, भगाराम जयपाल वरिष्ठ लेब टेक्नीशियन वह नरेश कुमार जोशी अपनी सेवाएं देंगे।