Dark Mode
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान


जिलेभर में 46 चिकित्सा संस्थानों पर  969 गर्भवती महिलाओं को मिली गुणवत्तापूर्ण जांच व उपचार की सुविधा

धौलपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल के लिए गुणवत्तापूर्ण जांच तथा उपचार मुहैया करवाने हेतु प्रत्येक माह की 9, 18 तथा  27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। इस दिन अवकाश होने की स्थिति में अगले दिन अभियान का आयोजन किया जाता हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिले के 46
चिकित्सा संस्थानो पर पीएमएसएमए का आयोजन किया गया। इसके तहत 969 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर संतुलित आहार लेने की सलाह भी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयन्ती लाल मीणा ने बताया कि जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रसव अवस्था के दौरान पूरे नौ माह गर्भवती महिला और शिशु के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान समय समय पर उनकी गुणवत्तापूर्ण जाँच आवश्यक है साथ ही उत्तम स्वास्थ्य हेतु पोषक तत्वों से भरपूर खानपान, आयरन व कैल्शियम की गोलियां लेना भी जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान धौलपुर ब्लॉक के 15 चिकित्सा संस्थानो पर 328 , राजाखेड़ा के 11 संस्थानों पर 249 , बाड़ी के 10 संस्थानों पर 179 , बसेड़ी के 7 चिकित्सा संस्थानो पर 134, दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 42,जिला अस्पताल में 37  गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, एचआईवी सहित  अन्य आवश्यक जांच कर संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!