Dark Mode
शुक्रवार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

शुक्रवार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

हनुमानगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार 9 जून शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) मनाया जाएगा। यह अभियान गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए चलाया जाता है।

 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने बताया कि कल 9 जून शुक्रवार को  एमजीएम जिला अस्पताल, उपजिला अस्पताल नोहर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पीएमएसएमए मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के गुर बताते हुए पोषण युक्त आहार के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमे गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच की जाएगी।
 
डॉ. चाहर ने बताया कि इसमें सामान्य जांचों के साथ-साथ हाइरिस्क प्रेग्नेंसी होने पर ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया जा सकेगा और उन्हें आवश्यक उपचार और सलाह दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि हर माह की 9 तारीख को मनाए जाना वाला यह अभियान अब हर माह की 18 और 27 तारीख को एमजीएम जिला अस्पताल, उपजिला अस्पताल नोहर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया जाएगा, जहां पर गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाएगी। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!