Dark Mode
प्रधान एडवोकेट रामफूल गुर्जर ने किया पीएचसी साईवाड का औचक निरीक्षण।

प्रधान एडवोकेट रामफूल गुर्जर ने किया पीएचसी साईवाड का औचक निरीक्षण।

 
 
जमवारामगढ़   .    प्रधान एडवोकेट रामफुल गुर्जर ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साईवाड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधान ने पीएचसी में उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक, उपस्थिति पंजिका एवं साफ सफाई सहित अन्य चीजों की जानकारी ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह गुर्जर ने बताया की निरीक्षण के दौरान प्रधान ने मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, राजश्री योजना एवं शुभलक्ष्मी योजना के साथ ही चिकित्सा संस्थान अधीनस्थ क्षेत्र में दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली। प्रधान ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का भी जायजा लिया। प्रधान ने पीएचसी स्तर पर दी जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं के लाभ की प्रगति रिपोर्ट भी देखी। कम्प्यूटर आपरेटर गोपाल मीणा ने प्रधान को सभी प्रकार कि आनलाईन रिपोर्ट का ब्योरा दिया। इस दौरान प्रधान के साथ पंचायत समिति सदस्य विक्रम देव गुर्जर भी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!