प्रधानाचार्य लखावत ने रामासनी बाला में कार्यभार ग्रहण किया
सोजत। समीपस्थ ग्राम रामासनी बाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य श्यामसिंह लखावत के पदस्थापन फलस्वरूप उन्होंने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया । इस अवसर पर लखावत ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की शैक्षिक , सहशैक्षिक व भौतिक प्रगति में स्टाफ व समस्त ग्रामवासियों से अपेक्षित सहयोग की अपील की । विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सचिव नवनीत राय 'रुचिर' ने बताया कि इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रेन्दड़ी उपप्रधानाचार्य कुलदीप लखावत , जिला पाठ्यपुस्तक प्रभारी भंवरसिंह राठौड़ , सन्दर्भ व्यक्ति सरदारसिंह लखावत , दिनेश मीणा (पाली) , प्राध्यापक हनुवंतसिंह बारहठ , शिक्षक नेता भगवानसिंह चारण , राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षक भागीरथसिंह देवल , आशुतोष सिंह , दिनेशसिंह लखावत , भरतराम देवासी आदि ने प्रधानाचार्य श्यामसिंह लखावत के अब तक के विभागीय कार्यों का उल्लेख कर उन्हें रामासनी बाला में कार्यग्रहण करने की बधाई दी । इस अवसर पर रामासनी बाला विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष पारसमल भाटी, अध्यापक अभिभावक परिषद के अध्यक्ष मोडाराम सीरवी, वरिष्ठ अध्यापक महावीर सिंह सान्दु, नवनीत राय 'रुचिर', भरतराम देवासी, कृष्णपालसिंह लखावत, ललित ओझा, मोहनलाल सीरवी, मुख्तार अहमद , सारिका व्यास, अंजना कुमारी, तरूणा चौहान सहित ग्रामवासियों ने अपनी भागीदारी निभायी । कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के मंदिर में पूजा अर्चना की । विद्यालय परिवार द्वारा आगंतुक अतिथियों का साफा , दुपट्टा व माल्यार्पण से सत्कार किया गया । स्वागत उद्बोधन महावीरसिंह सांदू ने व्यक्त किया वहीं आभार की रस्म कृष्णपाल सिंह लखावत ने अदा की । कार्यक्रम का संचालन कवि-शिक्षक नवनीत राय 'रुचिर' ने किया ।