Dark Mode
कन्या महाविद्यालय हैंडबॉल टीम का प्राचार्य ने किया स्वागत

कन्या महाविद्यालय हैंडबॉल टीम का प्राचार्य ने किया स्वागत

बूंदी। कोटा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में राजकीय कन्या महाविद्यालय की हैंडबॉल टीम उपविजेता रही। प्राचार्य डॉक्टर संदीप यादव ने बताया इस अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी महाविद्यालय नादोती में हुआ था। जिसमें कोटा, बारा, झालावाड़ और बूंदी की हैंडबॉल टीम ने भाग लिया।
प्रतिभागी खिलाडी छात्राएं लक्ष्मी मीणा, अस्मिता चौधरी, खुशबू चौधरी, संगीता सेन, बीसरदा कुमारी, भोमा कुमारी, बीना कुमारी, रिंकू कुमारी मीणा, किरण बैरागी, किरण वमा, और मधु गुर्जर खिलाड़ियों का प्राचार्य द्वारा माला पहनकर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ उनका स्वागत और सम्मान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!