निजी चिकित्सक सीकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ
नो टू आर टी एच आंदोलन आज लागत छठे दिन भी पूर्ण कार्य बहिष्कार
सीकर । निजी चिकित्सको का नो टू आर टी एच आंदोलन आज लागत छठे दिन भी पूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ जारी रहा।आंदोलन को गति देने हेतु आज जिले के निजी चिकित्सक सीकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए।इसी धरने में सीकर आई एम ए के सचिव डॉ रविंद्र धाबाई और वरिष्ठ सर्जन डॉ अनिल चौधरी आमरण अनशन पर बैठ गए।।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिला चिकित्सक के साथ शहर के वरिष्ठ चिकित्सक गण ने बैठ कर विरोध व्यक्त किया।
शेखावाटी प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसियेशन के अध्यक्ष डॉ बी एल रनवा ने प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि आज धरना स्थल पर आकर श्रीराजपुत सभा के उपाध्यक्ष गिरवर सिंह झाझड़ ने आकर अपने संगठन की और से एक समर्थन पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मांग की, कि इस मामले का सरकार को जल्द समाधान ढूंढना चाहिए तथा निजी चिकित्सको को न्याय संगत मांगो को स्वीकार किया जाना चाहिए ताकि प्रदेश की त्रस्त जनता को राहत मिल सके।इसी तरह के समर्थन की विश्वकर्मा शिक्षा समिति के अध्यक्ष चिरंजी लाल और जाट महासभा के अध्यक्ष अमित पुनिया ने भी घोषणा की।सभी संगठनों ने कहा कि सरकार को आंदोलनरत चिकित्सको से तुरंत वार्ता करनी चहिए। आंदोलन के अगले चरण में कल जयपुर में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी।इसके बाद 27 मार्च को जयपुर में विशाल रेला निकाल कर सरकार को पुन: बिगुल सुनाया जाएगा जो अभी तक सोई पड़ी है। राइट टू हेल्थ बिल का डॉक्टर कर रहे हैं विरोध डॉक्टरों द्वारा कलेक्ट्रेट के बाहर दिया गया धरना राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में दो चिकित्सक बैठे आमरण अनशन पर राइट टू हेल्थ बिल वापस लेने की है मांग काले कपड़े पहन कर दे रहे हैं डॉक्टर धरना निजी नर्सिंग होम की चल रही है अनिश्चितकालीन हड़ताल।