राज्य सरकार के अवकाश के आदेशों के बाद भी खुले निजी स्कूल
रायसिंहनगर. राज्य सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था ,लेकिन रायसिंहनगर के निजी स्कूल संचालकों ने राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए अपने स्कूल खुले रखें, यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब राज्य सरकार के द्वारा घोषित अवकाश होने के बावजूद भी शहर में निजी स्कूल खोले गए, स्कूल खुले होने की सूचना सीबीईओ अनीता गुंबर को सुबह 9:30 बजे ही दे दी गई थी, लेकिन सूचना मिलने पर भी सीबीईओ अनीता गुंबर निजी स्कूलों में छुट्टी करवाने में नाकाम रही, शहर के बड़े स्कूल विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल द्वारा हर बार राज्य सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जाती है, लेकिन रसूखदार होने की वजह से कोई भी सीबीईओ स्कूल पर कार्यवाही नहीं कर सका है, मीडिया कर्मियों द्वारा यह स्कूल खुले होने की सूचना उपखंड अधिकारी को दी गई तो उसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा आनन-फानन में बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल पर 11:30 छुट्टी करने के मैसेज भेजे गए, उपखंड अधिकारी द्वारा जब सीबीईओ से स्कूल खुले होने की रिपोर्ट मांगी गई तो सीबीईओ अनीता गुंबर ने निजी स्कूलों को क्लीन चिट देते हुए निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद पाए जाने की सूचना उपखंड अधिकारी को दी, जबकि मीडिया कर्मियों के पास स्कूल खुले होने की वीडियो है, सीबीईओ द्वारा उपखंड अधिकारी को दी गई रिपोर्ट में लिखा गया है कि निजी स्कूल संचालकों द्वारा यह बताया गया कि कुछ बच्चे छुट्टी की सूचना नहीं मिलने के कारण स्कूल आ गए थे ,लेकिन वीडियो में 10 से 15 स्कूल वाहनों में बच्चों को जाते हुए देखा गया, अब सवाल यह उठता है कि सूचना नहीं मिलने पर 10 से 15 स्कूल वाहनों में बच्चे स्कूल पहुंच गए, तो फिर किन बच्चों को अवकाश की सूचना दी गई थी , दूसरा दूसरा जब बच्चों को स्कूल में बाल वाहनों द्वारा ही लाया जाता है तो बच्चे भूलवश या सूचना के अभाव में स्कूल कैसे आ सकते हैं, सीबीईओ अनीता गुंबर द्वारा भेजी गई रिपोर्ट से यह साफ झलकता है कि सीबीईओ की मिलीभगत से ही निजी स्कूल राज्य सरकार के अवकाश के आदेशों के बाद भी खोले जाते हैं