प्रिया चौधरी का राज्य स्तर बॉलीबॉल प्रतियोगिता मे हुआ चयन
बिलाड़ा। 67 वी राज्य स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता अंडर 19 मे गीतांजलि स्कूल की छात्रा प्रिया चौधरी सुपुत्री धर्माराम चौधरी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने की खबर मिलते ही क्षेत्र ने ख़ुशी की लहर दौड़ गईं, विद्यालय में छात्रा प्रिया को माला पहनकर स्वागत किया गया, गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानचार्यं मनीष पटेल ने बताया की प्रिया चौधरी कक्षा 12 वी विज्ञान वर्ग की छात्रा है और आगामी 19 सितंबर से शाहपुरा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी lसंस्थान के सचिव राकेश पटेल ने बताया की इसी के साथ विद्यालय के चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमांशु, अंकित जानी, अभिषेक चयन हुआ है। शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश ने सभी छात्रों को बधाई दी l इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।