प्रियन सैन ने मिस अर्थ के फाइनलिस्टस में जगह बनाई
सीकर। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही और मिस राजस्थान 2022 की फस्र्ट रनरअप प्रियन सैन ने अब मिस अर्थ और मिस इंटरनेशनल इंडिया की प्रतियोगिता में टॉप 16 फाइनलिस्टस में अपनी जगह बना ली है। उल्लेखनीय है कि प्रियन सैन ने मिस राजस्थान की फस्र्ट रनरअप का क्राउन जीतने के बाद अपनी कड़ी मेहनत के बल पर इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है।मैटर और ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा ने बताया कि प्रियन सिंगल मदर डॉटर है और वह अपने पेशन और डेडिकेशन की वजह से ही नेशनल लेवल पर राजस्थान को रिप्रेजेंट कर पा रही है प्रियन डॉक्टरी की पढ़ाई के साथ मॉडलिंग पैशन को बैलेंस करते हुए अपने सपनों की तरफ अग्रसर हो रही है जो एक सराहनीय कदम है।