Dark Mode
प्रियंका गांधी आज झुंझुनू में

प्रियंका गांधी आज झुंझुनू में

चिड़ावा। झुंझुनू जिले में बुधवार को कांग्रेस की ओर से जनसभा आयोजित की जाएगी जिसमें भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी शिरकत करेंगी। 25 अक्टूबर को झुंझुनू जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म शीश राम ओला की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम रखा गया है , इस अवसर पर वहा पर होने वाली जनसभा को प्रियंका गांधी द्वारा संबोधित करने का कार्यक्रम भी है । जनसभा से संबंधित तैयारी के संचालन के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित समिति का गठन भी किया गया है। शीशराम ओला गद्दावर जाट नेता थे और गांधी परिवार के काफी नजदीकी माने जाते थे उनके परिवार से वर्तमान में विजेंद्र सिंह ओला प्रदेश सरकार में मंत्री हैं वहीं इस कार्यक्रम के अंदर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी रंधावा समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!