प्रियंका ने हनुमान मंदिर में पूजा की,
भाजपा कैंप में सांप निकला; कांग्रेस के जश्न में फंसा CM बोम्मई का काफिला
कर्नाटक . कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने बजरंग दल जैसै संगठनों पर बैन का वादा किया तो PM मोदी अपनी रैलियों में बजरंगबली के जयकारे लगवाने लगे।काउंटिंग के बाद जब कांग्रेस की जीत के रूझान आने लगे तो प्रियंका गांधी शिमला के हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंची।27 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को जहरीला सांप बताया और 12 दिन बाद भाजपा के ऑफिस से सांप निकल आया।PM ने बेंगलुरु में एक दिन का रोड शो प्रोग्राम दो दिन का कर दिया। वजह था शहर का ट्रैफिक। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जश्न में खुद CM बसवराज बोम्मई जाम में फंस गए। खैर, बयानों और आज की घटनाओं का एक दूसरे से कोई वास्ता नहीं, बस चुनावी इत्तेफाक।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बहुमत से जीत हुई। इससे पहले शनिवार सुबह काउंटिंग के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बजरंग बली की शरण में भी नजर आईं। कर्नाटक में चुनाव के दौरान बजरंगबली को लेकर काफी विवाद रहा, इसके बावजूद उन्होंने हिमाचल प्रदेश के शिमला में जाखू में स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेका।
कर्नाटक में भाजपा ने हार स्वीकार कर ली है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम समीक्षा करेंगे और लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेंगे। पार्टी को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार रो पड़े। उन्होंने कहा, "मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था।