आलोक स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
महाराणा प्रताप लिटरेरी वीक व विवेकानंद स्पोर्ट्स वीक में विजेताओं को किया सम्मानित
राजसमन्द . आलोक स्कूल में महाराणा प्रताप लिटरेरी वीक व विवेकानंद स्पोर्ट्स वीक में आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 350 से अधिक विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशासक मनोज कुमावत, प्राचार्य ललित गोस्वामी, एकेडमिक काउंसलर ध्रुव कुमावत ने महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में स्पोर्ट्स व लिटरेरी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विजेता प्रतिभागियों को गोल्ड,सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल पहनाकर व मोमेंटो व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया ।
निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामना दी और कहा कि महाराणा प्रताप लिटरेरी वीक व विवेकानंद स्पोर्ट्स वीक के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान कर बच्चो में अपनी नैसर्गिक प्रतिभाओं को निखारने में अवसर प्रदान किया जाता है ताकि वह शारीरिक व मानसिक रूप से फीट रहकर अपनी प्रतिभा को तराश सके । अपने आत्मविश्वास को बढ़ाकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर तैयार कर पाए ।
इस अवसर पर प्राचार्य ललित गोस्वामी ने कहा कि महाराणा प्रताप लिटरेरी वीक में वाद विवाद, ग्रुप डिस्कशन, स्टोरी टेलिंग, आशुभाषण, कविता पाठ व विवेकानंद स्पोर्ट्स वीक में 100,200, 400 मीटर रिले रेस, कबड्डी, खो- खो, वालीबॉल, गोला फेंक, लंबी कूद व रंगोली,मेहंदी,सलाद सजावट व फेस मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लेकर अपना प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान बनाया । इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को गोल्ड,सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल पहनाकर व सर्टिफिकेट,मोमेंटों प्रदान कर इनका उत्साह बढ़ाते हुए सम्मानित किया । हर बच्चों में अपनी नैसर्गिक प्रतिभा समाहित होती है । इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करके उनके हुनर को निखारा जाता है ।उनकी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें शिक्षित व संस्कारित बनाने का भरपूर प्रयास किया जाता है ।