पीआरओ संतोष कुमार मीणा ने संवेदन शील मतदान केन्द्रों का का किया औचक निरीक्षण
झालावाड़ . झालरापाटन विधानसभा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (पी आर ओ) संतोष कुमार मीणा ने सहायक निर्वाचन अधिकारी अभिषेक चारण, डीवाई एसपी सुनील कुमार, विकास अधिकारी सत्येंद्र जैन, तहसीलदार (एईआरओ) जगदीश सिंह झाला के साथ पिड़ावा क्षेत्र के संवेदन शील और दुरस्त लगभग 8 मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्रों में खारपा कलां, गोविंद पूरा, दांता, बाल्दा, माता चौकी पिड़ावा व मध्यप्रदेश की सीमा से लगे हरनावदा गजा व ढाबलाभोज मतदान केन्द्रों में रैंप, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, मतदान भवन आदि का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जांच की। सभी मतदान केन्द्रों से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को कहा कि निर्वाचन की बुनियादी सभी कार्य जिसमें चाहे वो रैंप, विद्युत, शौचालय मतदान भवन हो, सभी का हमेशा सुदृढ़ व्यवस्था रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने बीएलओ और अन्य सहयोगी कर्मचारियों को कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की जानकारी की जरूरत होती है तो वे अपने उच्च अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।