समस्या समाधान शिविर 19 अप्रेल को
कोटा । बारां क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं तथा उनके आश्रितों के कल्याण के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन बुधवार 19 अप्रेल को मनिहारी तालाब के पास कोटा रोड बारां में प्रातः 10 बजे किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल एसके पंजाबी ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं तथा उनके आश्रित डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, पहचान पत्र आदि दस्तावेजों के साथ मनिहारी तालाब के पास कोटा रोड़ बारां में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं एवं अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर करवाएं।