लोकसभा चुनाव 2024 के डाक मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ
केकड़ी। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत डाक मत पत्रों के प्रथम चरण के अंतर्गत आज रविवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के मतदान प्रारंभ हुआ जो मंगलवार तक जारी रहेगा आज प्रातः सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष हेमानी के निर्देशन में डाक मतदान का सुविधा केंद्र एसडीएम कार्यालय केकड़ी में प्रारंभ हुआ। इससे पूर्व जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम से अनिल राठी, अश्विनी शर्मा शैलेन्द्र सिंह, घनश्याम वैष्णव सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मत पत्रों को संग्रहण कर पोलिंग पार्टी को सुपुर्द किए गए आज मतदान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र व सुमन सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान सहायक प्रभारी पोस्टल बैलट जय सिंह, ,राजेन्द्र पराशर सहित मतदान दल मुस्तेदी से कार्य मे जुटा था।मतदान समाप्ति के बाद वापस स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया।