Dark Mode
हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा

हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा

 खेतड़ी । हनुमान जयंती पर जगह-जगह मंदिरों में  कार्यक्रम हुए खेतड़ी हनुमानगढ़ी मंदिर में बुधवार को रात्रि में हनुमान जयंती के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं का मन मोह लिया। गुरुवार को मंदिर परिसर में सुबह से ही हनुमान जी के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। खेतड़ी चांदबारी रोड स्थित हनुमान मंदिर में प्रातः काल पूजा अर्चना की गई व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन गीता सैनी,कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लीलाधर सैनी,अनिल सैनी,राकेश खींची,विजेश सैनी,अमित सैनी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।खेतड़ी क्षेत्र के पपुरना में मेहंदीपुर धाम पपुरना में पुजारी सुनील के सानिध्य में प्रातः पूजा अर्चना की गई व प्रातः 11 बजे शोभा यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए डीजे की धुन पर नाचते गाते निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। बुधवार को रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रवणदत्त नारनोलिया, आचार्य मुरारी लाल शर्मा,सज्जन टेलर,चिरंजीलाल,रामपाल सैनी, मूलचंद बबाई सुमन,मनफूल मेघवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!